प्रेग्नेंट होने पर बच्चा नहीं चाहिए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 10:28

गर्भावस्‍था और गर्भपात

अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए गर्भपात सबसे अच्‍छा तरीका हो सकता है। इसक लिए दो तरीके आजमा सकते हैं - मेडिकल एर्बाशन और सर्जिकल एर्बाशन। चिकित्सीय गर्भपात के लिए आप दवाएं खाती हैं, जबकि शल्य गर्भपात में महिला का ऑपरेशन किया जाता है। इसके लिए सबसे महत्‍वपूर्ण है गर्भधारण की अवधि के बारे में जानना। चिकित्सीय गर्भपात का तरीका केवल पहले आठ हफ्तों के गर्भधारण काल में ही अपना सकती हैं। उसके बाद एबॉर्शन के लिए महिला का ऑपरेशन करना पड़ता है।


सर्जिकल एबॉर्शन

इसमें महिला का ऑपरेशन किया जाता है। यह भी दो प्रकार का होता है। दोनों में महिला को बेहोश किया जाता है। यह जनरल एनेस्थेटिक हो सकता है, जिसका अर्थ है कि ऑपरेशन के दौरान महिला बेहोश रहती हैं। इसमें आपकी योनि के अंदर ठीक ऊपर, आपके गर्भाशय की ग्रीवा, सर्विक्स में एक सूई लगाई जाती है। इससे आपका सर्विक्स सुन्न पड़ जाता है और ऑपरेशन किया जाता है।

लगभग आठ हफ्ते और पंद्रह हफ्ते के बीच की गर्भधारण अवधि में जिस प्रकार के गर्भपात का सुझाव दिया जाता है उसे सक्षन ऐस्पीरेशन कहते हैं। डाक्टर धीरे-धीरे महिला के गर्भग्रीवा (सर्विक्स) को उतना खोलते हैं जिसके अंदर एक पतली, लचीली नली जा सके। उसके बाद आपके गर्भाशय के अंदर की परत को नली से खींच लिया जाता है।

गर्भधारण के लगभग पंद्रह हफ्ते के बाद जिस प्रकार के गर्भपात का सुझाव दिया जाता है उसे डायलेशन एंड क्युरटेज या डायलेशन एंड एवॉकुएशन कहते हैं। इसमें महिला के गर्भाशय के मुख को सक्षन ऐस्पीरेशन अबॉर्शन से अधिक खोला जाता है, जिससे डाक्टर आपरेशन करने वाले उपकरण डालकर गर्भ के अंदर की परत को बाहर निकाल सकें। इसके बाद महिला को कमजोरी और चक्कर आने जैसा महसूस कर सकती है और उसके पेट में दर्दभरी ऐंठन भी हो सकती है।

गर्भपात के प्राकृतिक तरीके

गर्भपात के लिए महिला कुछ प्राकृतिक तरीकों को भी आजमा सकती है। लेकिन यह तभी किया जा सकता है, जब आपका पहला महीना चल रहा हो। कई जड़ी बूटियों के सेवन से प्राकृतिक गर्भपात बिना किसी खतरे के हो जाता है और इससे मां को कोई तकलीफ या दिक्‍कत भी नहीं आती। ऐसी महिलाएं जिन्‍हें अस्‍थमा, हाई ब्‍लड प्रेशरा, मधुमेह, मिर्गी और किडनी की समस्‍या है, उन्‍हें इस गर्भपात से बचना चाहिये।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info